Maharajganj News : युवती का मोबाइल छीनकर भागे थे... 4 दिन बाद पुलिस ने ऐसे दबोचे झपटमार
08-Jul-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवा पुलिस ने चार जुलाई को हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना में इस्तेमाल हुई बाइक भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, चार जुलाई को एक युवती से बाइक सवार तीन युवक मोबाइल झपटकर भाग गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच के दौरान सोमवार को उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे और उनकी टीम ने धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार और मंदीप कुमार निवासी बनकटिया को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उनके साथ 15 वर्षीय एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल अनावरण कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों और बाल अपचारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।