Maharajganj News : मानसून सक्रिय, फिर भी बारिश कम... आखिर क्यों नहीं बरस रहे बादल?
09-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। मानसून की दस्तक के बावजूद उमस और तेज धूप से परेशान तराई के लोगों को बुधवार को मौसम ने कुछ राहत दी। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक जिले में 4.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा।
बुधवार को पूरे दिन धूप-छांव होता रहा। पुरवा हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा बने रहने के कारण अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जनपद में मानसून की सक्रियता मौसमी अवदाब के चलते बढ़ी है। हलांकि अभी बूंदाबांदी का दौर ही सोमवार से प्रभावी है, लेकिन बूंदाबांदी के बीच चलने वाली पुरवाई ने गर्मी की दुश्वारी कम की है।
बुधवार बादलों का जमावड़ा लगभग पूरे दिन बना रहा लेकिन भरपूर बारिश की जगह सिर्फ बूंदाबांदी का दौर ही हिस्से आया। बुधवार की बात करें तो पूरे दिन बादल घुमड़ते रहे और रह रह कर धूप भी खिलती रही। लेकिन हवा व बूंदाबांदी नमी के चलते गर्मी ने विशेष परेशान नहीं किया। दिन भर बादलों का डेरा रहने के बाद भी झमाझम बारिश नहीं हो सकी। शाम के समय बादल जरूर गहराए, लेकिन देर शाम तक केवल हल्की फुहारें ही पड़ीं और अच्छी बारिश का इंतजार बरकरार रहा।