Maharajganj News : शादी के आठ महीने में ही टूटा रिश्ता! पति ने दूसरी शादी भी कर ली

    09-Jul-2026
Total Views |

नौतनवा। नौतनवा कस्बे के राहुल नगर निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का विवाह बीते अक्टूबर 2025 में सआदतगंज थाना क्षेत्र लखनऊ के रहने वाले नदीम असगर के साथ हुआ था। आरोप है की शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया था। उसको घर से निकाल दिया गया और उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति सैयद नदीम असगर एवं सास हिना जीशान, मामा हुजूर आलम, मौसी हुया जीशान एवं मौसा फैयाज दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।


पीड़िता का आरोप है कि बीते 5 दिसंबर 2025 को उक्त लोगों ने गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह से जान बचाकर वह अपने मायके नौतनवा चली आई। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति एवं सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट दहेज उत्पीड़न एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।