Maharajganj News : एमएलसी प्रतिनिधि के प्रयास रंग लाए, रेलवे स्टेशन रोड पर बदले गए जर्जर बिजली के तार

    09-Jul-2026
Total Views |

रजाउल अंसारी

महराजगंज। सिसवा नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर लंबे समय से जर्जर बिजली के तार स्थानीय लोगों के लिए खतरा बने हुए थे, जिन्हे आज बदला गया। खंभों पर लगे पुराने तारों से अक्सर चिंगारियां निकलती थीं, जिससे दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर समाधान की मांग उठाई। उनके प्रयासों के बाद आज विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगा दिए गए। साथ ही साथ आवश्यक मरम्मत कार्य भी कराये गए।


बिजली के तार बदलने के बाद क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विद्युत विभाग और एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब संभावित हादसों की आशंका काफी हद तक कम हो गई है।