Maharajganj News : चलती ट्रेन से गिरी बुजुर्ग महिला, सिर में गहरी चोट, पहचान अब भी रहस्य

    01-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया ढाला के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 60 से 65 साल की अज्ञात बुजुर्ग महिला चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आयीं, इसकी वजह से वह अपनी पहचान नहीं बता पा रही हैं। पुलिस के सामने उस महिला की शिनाख्त सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।


सीएचसी से रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। कोठीभार पुलिस ने बताया कि घायल महिला की उम्र लगभग 60-65 वर्ष है, लेकिन वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है। पुलिस उसकी पहचान कराने और परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में प्रयास कर रही है।

कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के अनुसार, घटना स्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। महिला की पहचान होने के बाद परिजनों को तत्काल सूचना दी जाएगी।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।