महराजगंज। परिवहन विभाग अपनी सेवाओं को लगातार डिजिटल बना रहा है। अब ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और परमिट संबंधी जानकारी के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी होने वाली नई सूचनाएं भी चैटबॉट के माध्यम से मोबाइल पर उपलब्ध होंगी।
प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 3 मई 2025 से ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार की शुरुआत की थी। इसी क्रम में विकसित चैटबॉट सेवा में लगातार नए फीचर जोड़े जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस चैट बाट का उपयोग कोई भी 8005441222 के जरिये कर सकता है। शुरुआत के समय इससे सिर्फ डीएल, आरसी व परमिट संबंधित जानकारी ही मिलती थीलेकिन इससे नए फीचर जोड़कर लगातार उपयोगी बनाने की व्यवस्था प्रभावी रखी गई।
नए फीचर में आरटीओ अथवा एआरटीओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर क्या नई सूचना चस्पा हुई है इसकी जानकारी मोबाइल फोन पर पाई जा सकती है। यह नया फीचर इसी जुलाई महीने से जोड़ा गया है।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चैटबॉट सेवा का उपयोग कोई भी स्मार्टफोन धारक कर सकता है। विभाग लगातार इसमें नए फीचर जोड़ रहा है, ताकि अधिक से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकें।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।