Maharajganj News : ऑनलाइन ठगी के बाद खुशखबरी! पुलिस ने फिर वापस कराए रुपये

    01-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज।
साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए थाना चौक पुलिस और साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक पीड़ित को एक बार फिर राहत दिलाई है। तकनीकी जांच और बैंक से समन्वय के बाद पीड़ित के खाते में 2,960 रुपये वापस करा दिए गए। इसी मामले में इससे पहले भी 19,049 रुपये की धनराशि लौटाई जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार पिपरा सोनाडी निवासी कमलेश कुमार पटेल के साथ 14 मार्च 2026 को ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने घटना के बाद तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायत मिलने के बाद थाना चौक साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद 1 अगस्त 2026 को पीड़ित के खाते में 2,960 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।

पुलिस के मुताबिक, इसी प्रकरण में पूर्व में भी 19,049 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए जा चुके हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही cybercrime.gov.in पर शिकायत करने या नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई है।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।