Maharajganj News : बच्चों के झूले से कैफेटेरिया तक... महराजगंज में बनने जा रहा है 90 लाख का खास पार्क

    01-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज शहर के सुभाष नगर वार्ड में उपवन योजना के तहत करीब 90 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क विकसित करने जा रही है। इस पार्क को बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, ताकि सभी आयु वर्ग के लोगों को एक बेहतर मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके।

फ़िलहाल पार्क निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चिह्नांकन कराया जा रहा है। भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


प्रस्तावित पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे, वहीं युवाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए ओपन जिम बनाया जाएगा।

पार्क में हरियाली बढ़ाने के लिए आकर्षक पौधरोपण, बैठने की व्यवस्था, पैदल चलने के लिए पाथ-वे तथा लोगों के आराम और मेलजोल के लिए कैफेटएरिया भी विकसित किया जाएगा। नगर पालिका का मानना है कि पार्क बनने से शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकेंगे, मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक कर सकेंगे तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।