Maharajganj News : एक हफ्ते से अंधेरे में 60 घर! ट्रांसफार्मर खराब, गर्मी से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    01-Aug-2026   
Total Views |

परतावल। बिजली उपकेंद्र कतरारी के अंतर्गत ग्रामसभा बड़हरा बरईपार में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब 60 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में जीवन गुजार रहे ग्रामीणों का शुक्रवार को धैर्य जवाब दे गया।परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में ही प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।


ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, मगर एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही उसका मरम्मत कराया गया। बिजली न रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। लगभग 60 घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

रात में लोग गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, तो उनका मोबाइल फोन बंद रहता है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।