महराजगंज। जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को फरेंदा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने संयुक्त रूप से की।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान और उनकी संतुष्टि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण कराया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।
वहीं, जिन मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो सका, उनमें संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।