Maharajganj News : रुक्मिणी हत्याकांड के बाद पति की मौत का राज खुला! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    01-Aug-2026   
Total Views |

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुड़कटिया गांव में पत्नी की हत्या के सात दिन बाद हुई शिवनारायण की मौत को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण फंदे से लटकना (हैंगिंग) बताया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत को लेकर फैल रही तमाम चर्चाओं और आशंकाओं पर भी विराम लग गया है।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुड़कटिया गांव में पत्नी रुक्मिणी की हत्या के महज सातवें दिन हुई शिवनारायण की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत फंदे से लटकने (हैंगिंग) के कारण हुई थी।

बीते शुक्रवार को शिवनारायण की पत्नी रुक्मिणी का खून से लथपथ शव घर के बाहर चारपाई पर मिला था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पत्नी की हत्या के बाद से ही शिवनारायण गहरे मानसिक आघात में थे। परिजनों के अनुसार उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी मनोचिकित्सक के यहां चल रहा था।


गुरुवार सुबह शिवनारायण की मौत की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआत में उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोई हार्ट अटैक की आशंका जता रहा था तो कोई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात कह रहा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा गुलशन पहले पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं था।

मृतक के ससुराल पक्ष ने भी पोस्टमार्टम कराने पर आपत्ति जताई थी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवनारायण की मौत का कारण हैंगिंग आया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।