Maharajganj News : किशोरी को ले गया सुनसान जगह और भर दी उसकी मांग ! जब लोगों की पड़ी नज़र तब...

    10-Aug-2026   
Total Views |

मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को उसके घर से पकड़ लिया। उसकी उम्र नाबालिग होने के कारण अब उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दरहटा निवासी एक किशोर पर आरोप लगा कि वह चैनपुर निवासी किशोरी को गांव के बाहर एकांत स्थान पर ले गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान कुछ लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों तक पहुंची तो परिजन चौक थाने पहुंचे और किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया।


चौक पुलिस ने रविवार को आरोपी किशोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। जांच के दौरान किशोर के दरहटा स्थित घर पर मौजूद होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने रविवार को करीब 12:10 बजे दबिश देकर उसे अपने गिरफ्त में ले लिया।

थाना प्रभारी मनीष पटेल का कहना है कि किशोर की उम्र को देखते हुए उसके साथ सामान्य आरोपी की तरह नहीं, बल्कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।