Maharajganj News : सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी के आरोप पर गरमाया मामला, AIMIM पहुंची एसपी के दरबार

    11-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय और पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप को लेकर महराजगंज में एक मामला सामने आया है। इस संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

AIMIM जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चंदन दुबे पुत्र उपेंद्र दुबे, निवासी भारतखंड पकड़ी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज ने सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकता है। इसलिए पूरे मामले की जाँच आवश्यक है।

सरवर खान ने एसपी से पोस्ट के स्क्रीनशॉट, लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के सत्यापन की भी अपील की। संगठन का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।


AIMIM जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार की अशांति फैलाना नहीं है, बल्कि कानून और संविधान के दायरे में रहकर निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों की धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मौके पर इकबाल अहमद (जिला महासचिव), मोहिउद्दीन सिद्दीकी (यूथ जिलाध्यक्ष), सफी मोहम्मद (सदर विधानसभा प्रभारी), मौलाना अलीशेर अहमद (जिला सचिव), अफसर अली (जिला सचिव), मौलाना सलीमुल्लाह (जिला सचिव), निजामुद्दीन (जिला महासचिव), मुबारक अली, हुसैन अहमद (जिला सचिव), सर्वेश गौतम (विधानसभा प्रभारी नौतनवा), जावेद अली, वसी अहमद (अध्यक्ष सदर विधानसभा), रमजान अली (ब्लॉक अध्यक्ष मिठौरा), मोहम्मद तल्हा, मोहम्मद शाहिद, सुग्रीव भारती, सैफुल्लाह, मौलाना रमजान साहब, इसहाक, अब्दुर्रहीम और इरशाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

पुलिस की जांच के बाद ही सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल AIMIM ने मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।