Maharajganj News : चौक पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से वांछित ई-वारंटी अभियुक्ता गिरफ्तार

    11-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ई-वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला थाना चौक में दर्ज मु0अ0सं0 213/2024 से संबंधित ई-वारंटी अभियुक्ता थी। यह मामला धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत दर्ज है।


गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान रम्भा देवी पत्नी नाथे, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम धरमपुर, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद संबंधित मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।