महराजगंज। धनेवा-धानेई चौराहे पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल उतारने पहुंची एक टाटा मोटर्स पिकअप एलएक्स के ड्राइवर सीट के नीचे अचानक आग सुलगने लगी। आग और धुआं दिखाई देते ही चालक ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
स्थिति को गंभीर देखते हुए चालक ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड महराजगंज को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पानी की तेज बौछार कर वाहन में लगी आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ी घटना होने से बच गई और वाहन को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन माल पहुंचाने के लिए धनेवा-धानेई चौराहे पर आया था दोपहर में माल उतारने के दौरान चालक को ड्राइवर की सीट के नीचे से धुआं और आग दिखाई दी। सीट के नीचे बॉडी के अंदर आग सुलग रही थी। चालक ने पहले पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी
आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास किसी बड़े हादसे की संभावना टल गई।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।