महराजगंज। सिसवा विकासखंड के ग्राम करमही निवासी धीरज चौधरी पुत्र रामरूप चौधरी और सुनीता देवी का इंडियन आर्मी में चयन होने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। धीरज की उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
धीरज चौधरी के सिसवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गांव के लोगों दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन के बाद करीब 30 मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के काफिले के साथ स्वागत रैली निकाली गई। रैली सिसवा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर करमही गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ धीरज चौधरी का स्वागत किया।
इंडियन आर्मी में चयन और ट्रेनिंग पूरी कर अपने गांव लौटे धीरज चौधरी को लेकर पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। देश की सेवा के लिए समर्पित होने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की धीरज चौधरी की इस उपलब्धि को सिसवा क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात बताया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता गांव के अन्य युवाओं को भी देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
इस दौरान अमित चौधरी, अंशुमान गुप्ता, रवि गौड़, सुनील गौड़, मोनू, मयंक एवं विशाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मित्र और रिश्तेदार मौजूद रहे।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।