महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा देने वाली मशीन एक बार फिर तकनीकी खराबी के चलते ठप हो गई। सोमवार को करीब 25 मरीजों की जांच होने के बाद मशीन ने दोबारा काम करना बंद कर दिया। मशीन ऑन तो हो रही है, लेकिन स्कैन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सिटी स्कैन मशीन खराब चल रही थी। इसके कारण मरीजों को जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा था। सोमवार को तकनीकी खराबी दूर किए जाने के बाद मशीन को चालू किया गया। इसके बाद सोमवार को 25 मरीजों की जांच की गई लेकिन कुछ ही देर बाद मशीन में दोबारा तकनीकी समस्या आ गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी संबंधित इंजीनियर को दे दी है।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इमरजेंसी, दुर्घटना, सिर में चोट, गंभीर बीमारी समेत कई मामलों में चिकित्सक सिटी स्कैन की सलाह देते हैं।
ऐसे में मशीन के बार-बार खराब होने से मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ सकता है, जहां उन्हें अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है। सदर अस्पताल में जहां मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन जांच किया जाता है तो वहीं निजी जांच घर में 1800 से लेकर 4000 रुपये सीटी स्कैन जांच के नाम खर्च करना पड़ता है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।