Maharajganj News : सन्डे की छुट्टी के बाद मंडे को जिला अस्पताल में उमड़ा मरीजों का सैलाब, एक दिन में पहुंचे इतने मरीज

    11-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रहने के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर से लेकर विभिन्न चिकित्सकों के कक्षों तक मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1456 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लिया और उपचार कराया। मरीजों की अधिक संख्या के कारण अस्पताल परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।


फिजिशियन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव और बारिश के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रही।

अस्पताल प्रशासन की ओर से बढ़ी हुई भीड़ के बीच मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।