Maharajganj News : नौतनवा में जाम का 'जंजाल'! सड़क पर कब्जे और बेतरतीब पार्किंग से हाहाकार

    11-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। नौतनवा में मंगलवार सुबह अस्पताल चौराहे (भगत सिंह चौक) से जयहिंद चौराहे तक करीब दो घंटे तक भयंकर जाम लगा रहा। नगर का ये सबसे व्यस्त मार्ग है, जिसपर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। राहगीरों, मरीजों, स्कूली छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को बेहद दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से हालात इतने ख़राब थे कि मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही।

बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण, बेतरतीब वाहन पार्किंग और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही जाम की प्रमुख वजह बनी। आगे निकलने की होड़ में वाहनों की स्थिति और बिगड़ गई। तेज धूप और उमस के बीच लोगों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।


स्थानीय निवासियों ने कृष्ण गोपाल, ज्योत्सना, मयंक और अशोक पांडेय का कहना है कि नौतनवा में जाम की समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बनती जा रही है। उनका आरोप है कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और व्यस्त चौराहों पर प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क पर कब्जा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नगरवासियों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

अधिकारियों का कहना है कि नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।