Maharajganj News : बागापार में व्यापार मंडल का बड़ा बदलाव, नई टीम बनी तो 3 सितंबर के ‘लखनऊ चलो’ पर भी बड़ा ऐलान!

    12-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। बागापार नगर इकाई के नए सत्र 2026-27 और 2027-28 के लिए व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन विस्तार और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अहम चर्चा हुई। वहीं आगामी 3 सितंबर के ‘स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ’ और ‘लखनऊ चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति भी तैयार की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अजय राज कसौधन रहे। इस कार्यक्रम संचालन युवा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सूरज सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की। इस अवसर पर मौजूद जिला पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त,
जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को एकजुट करने, सदस्यता अभियान को मजबूत करने तथा व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने पर चर्चा की। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठित तरीके से संघर्ष करने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प भी लिया गया।

जिला पदाधिकारी अजय कसौधन ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए संगठन संगठित होकर हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ को लेकर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक व्यापारियों को लखनऊ पहुंचाने और व्यापारी एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में ‘लखनऊ चलो’ के नारे के साथ व्यापारियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।

नई कार्यकारिणी में सुरेश गुप्ता, विमल पांडेय, विजय सिंह संत, विवेक प्रताप सिंह उर्फ निक्कू भैया और जितेंद्र शुक्ला को नगर संरक्षक बनाया गया।

जगदीश जायसवाल को नगर अध्यक्ष, अशोक कुमार गोंड को महामंत्री और ओमप्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। जगदीश जायसवाल इससे पहले दो बार महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं।

संजय गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दीनानाथ विश्वकर्मा को नगर प्रवक्ता बनाया गया। नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोज गुप्ता, गोबिंद जायसवाल, परमेश्वर वर्मा और फरमान अली को जिम्मेदारी दी गई।


नगर मंत्री के रूप में सुजीत लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गुप्ता, शोविद्र राय और रतनेश वर्मा को चुना गया। वहीं अंशवीर पटेल, अशोक मोदनवाल, अंगद साहनी, सर्वेश मिस्त्री और रतनलाल सोनी को संगठन मंत्री बनाया गया।

नगर संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी अनिल वर्मा, शेषनाथ मोदनवाल, भगवती वर्मा, चंद्रिका जायसवाल, धीरेंद्र जायसवाल और नारद मद्धेशिया को दी गई। आदित्य मद्धेशिया और संजू शर्मा नगर मीडिया प्रभारी बनाए गए।

कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों और पदाधिकारियों ने नई नगर इकाई को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और व्यापारी हितों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। इस दौरान ‘लखनऊ चलो, लखनऊ चलो’ के नारे के साथ व्यापारियों से 3 सितंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की गई।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।