Maharajganj News : पांच दिन से सर्वर ठप, नौतनवा रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा अटका ! परेशान लोग लौट रहे घर

    12-Aug-2026   
Total Views |

नौतनवा। तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर की तकनीकी खराबी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले पांच दिनों से सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण बैनामा और रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो गया है। नंबर लगाने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है और कई क्रेता-विक्रेताओं को निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है।

मंगलवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। क्रेता और विक्रेता सर्वर के सुचारु होने का इंतजार करते हुए तहसील परिसर में इधर-उधर भटकते रहे। लंबे इंतजार के बाद कुछ लोग बिना रजिस्ट्री कराए ही वापस लौट गए।


बता दें कि सर्वर के सुचारु रूप से कार्य करने पर जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन 30 से 35 रजिस्ट्री होती थी तो वहीं इन दिनों पांच से दस रजिस्ट्री ही रोजाना हो पा रही है। सोमवार को मात्र 4 बैनामा तो मंगलवार की शाम 4 बजे तक 18 बैनामे ही हो सके।

इस मौके पर नौमान खान, रामवृक्ष, मंजूर आलम, नियाज अहमद, अंकित गुप्ता, उमाशंकर, हरिराम ने कहा कि सर्वर की समस्या के कारण पिछले पांच दिनों से लोग तहसील का ही चक्कर काट रहे हैं, जिम्मेदारों को इसका समाधान निकालना चाहिए।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।