Eetha Movie Release Date : ‘ईथा’ की रिलीज डेट बदली, यश से टला क्लैश; अब प्रभास-अक्षय की फिल्मों से होगी टक्कर!

    12-Aug-2026   
Total Views |

Eetha Movie Release Date : श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित इस बायोपिक को पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाना था। इसी दौरान फिल्म का मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ से होने वाला था।

अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। Maddock Films की ओर से साझा किए गए पोस्ट के मुताबिक, ‘ईथा’ अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रिलीज डेट बदलने से श्रद्धा कपूर की फिल्म का यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश तो टल गया, लेकिन अब दिसंबर का पहला वीकेंड काफी दिलचस्प होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी तारीख के आसपास प्रभास की पैन-इंडिया फिल्म ‘फौजी 3’ और अक्षय कुमार-विद्या बालन स्टारर अनीस बज्मी की आगामी फिल्म भी रिलीज होने वाली है।


ऐसे में अगर तीनों फिल्में तय तारीख पर रिलीज होती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

‘ईथा’ का टीजर पहले ‘Cocktail 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया था और बाद में इसे ऑनलाइन भी जारी किया गया। टीजर में श्रद्धा कपूर के अभिनय को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को करियर की खास भूमिकाओं में से एक बताया है।

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। ऐसे में ‘ईथा’ को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।