महराजगंज। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी के औचक निरीक्षण में कई डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। फरेंदा, अड्डा बाजार और लक्ष्मीपुर के स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में पांच डॉक्टर समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बुधवार को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र प्रसाद सोनकर अनुपस्थित रहे। वहीं अन्य डॉक्टर मरीज की जांच कर रहे थे। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के बाद संस्थागत प्रसव बढ़ने का निर्देश दिया गया। यहां देश कर्मचारी दीपक तिवारी का हस्ताक्षर मिला लेकिन वह नहीं थे। सीएमओ अस्पताल में गंदगी देख नाराज हुए।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार का निरीक्षण किए तो यहां कर्मचारी मिथुन का हस्ताक्षर था लेकिन वह नहीं था। अस्पताल का भवन काफी जर्जर हैं और बाउंड्रीवाल टूटे थे। जिस पर विभाग के अवर अभियंता से आगणन तैयार करने के लिए वार्ता की। उन्होंने अधीक्षक लक्ष्मीपुर को निर्देश दिया की छत पर झाड़ियों की सफाई कराएं। दोनों कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार के निरीक्षण में एएनएम सुमन सिंह अनुपस्थित रहीं। यहां भी बाउड्रीवॉल का आगणन तैयार करने और छत से झाड़ियों को कटवाने का निर्देश दिया। वहीं लक्ष्मीपुर सीएचसी में निरीक्षण के समय डॉ. जेबा आफाता आजमी, डाॅ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. घनश्याम और डाॅ. अल्पना अनुपस्थित मिले अनुपस्थित रहे।
सीएमओ ने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में सामने आई लापरवाही को लेकर सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार और अस्पतालों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।