महराजगंज। सदर क्षेत्र के बागापार चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में बना सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। मुख्य दरवाजे पर ताला लटकने के कारण बाजार आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों को जरूरत के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय अक्सर बंद रहता है, जिससे जरूरत के समय लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय का नियमित संचालन नहीं होने से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। शौचालय बंद रहने से खासकर बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विनीत तिवारी, रोहित मिश्रा, दयाशंकर पांडेय तथा राकेश जायसवाल आदि परेशान ग्रामीणों ने अधिकारियों से शौचालय को नियमित रूप से खुलवाने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में पीडी रामदरश चौधरी ने बताया कि समस्या की जानकारी है और जल्द ही इसका समाधान करा दिया जाएगा।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।