Haiwaan Teaser : बिना एक भी डायलॉग के खौफ पैदा कर गया ‘हैवान’ टीजर ! सैफ की बंद आंखें और अक्षय का खौफ

    13-Aug-2026   
Total Views |

Haiwaan Teaser : अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मचअवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज हो गया है और इसकी पहली झलक ने ही फिल्म को लेकर रोमांच बढ़ा दिया है। बिना किसी डायलॉग के जारी किए गए टीजर में सैफ अली खान एक अंधे किरदार के रूप में नजर आते हैं, जबकि अक्षय कुमार का रहस्यमयी और खतरनाक अंदाज कहानी में सस्पेंस को और गहरा कर देता है।

टीजर में खून से सना एक हाथ भी दिखाई देता है, जो फिल्म के हिंसक और डार्क माहौल की झलक देता है। टीजर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “वह खतरे को सुनता है, मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी, हीरो या हैवान?”

टीजर रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर के जरिए फिल्म की मेन थीम बदले की भावना और इस सवाल को हाईलाइट किया गया है कि आप "हीरो" के साथ खड़े हैं या "हैवान" के साथ। टीजर रिलीज की तारीख़ कंफर्म करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा था, "बदला ही मेरी वजह है। उसकी हर इंद्रिय उसका हथियार है। आप किसके साथ हैं? हीरो या हैवान? हैवान टीज़र कल आ रहा है।"


इस फ़िल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं। सैफ अली खान हीरो का रोल कर रहे हैं, सैफ का किरदार एक अंधे मार्शल आर्टिस्ट का है जो एक खतरनाक स्थिति में फंस जाता है।

'हैवान' की स्टार कास्ट
2008 में आई फिल्म 'टशन' के बाद पहली बार अक्षय और सैफ बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। ये दोनों एक्टर पहले 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस अपकमिंग सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में बोमन ईरानी, ​​सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। ये फ़िल्म क्राइम, मिस्ट्री और एक्शन का ब्लेंड बताई जा रही है। ये फ़िल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।