Maharajganj News : तिरंगे के रंग में रंगा सिसवा बाजार ! मदरसा अरबिया अताउर्ररसूल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    13-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मदरसा अरबिया अताउर्ररसूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली इस यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति की भावना देखने को मिला विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता-अखंडता, आपसी भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर मदरसा अरबिया अताउर्ररसूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।


तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का संदेश भी दिया गया और लोगों से स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने की अपील की गई।

इस दौरान मदरसे के प्रधानाचार्य मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद शहाबुल्ला, मंजर हुसैन, जफर आलम, अबू सहमा, मोइनुद्दीन, नुरूलहोदा, कारी मोहम्मद युनुस, मोहम्मद मोइनुद्दीन सहित मदरसे के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।