महराजगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने अधिकारियों के साथ आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अमृत भारत योजना के तहत चयनित स्टेशन पर उन्होंने प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति परखी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिया। जीएम ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति परखी। उन्होंने अधिकारियों से साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और यात्रियों की सुविधा से जुड़े अन्य इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर पहुंचकर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यात्रियों की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
प्लेटफार्म पर पहुंचकर यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के आवागमन और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को स्टेशन परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतने तथा यात्रियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के समय उनके साथ डीआरएम गौरव अग्रवाल, बीसीसीएम, पीसीओएम, पीसीएम, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश के अलावा स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी व दयासागर दूबे आदि लोग मौजूद थे।
महाप्रबंधक से निरीक्षण के दौरान ही फरेंदा विधायक विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने पांच सूत्री ज्ञापन देकर 70 वर्षों से दुकान कर रहे उजाड़े गए 18 दुकानदारों को पुन: स्थापित करने, गेट संख्या 29 व 30 पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुये ओबरब्रिज बनाने, नौतनवा से मुंबई तक प्रतिदिन ट्रेन चलाने, गोरखपुर-आसनसोल गाड़ी को विस्तार कर बढ़नी से चलाने व नकहा-नौतनवा गाड़ी को समय से चलाने की मांग की।
महाप्रबंधक ने मांगों पर सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिया। विधायक के साथ पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, डॉ. राम नारायण चौरसिया, राजेश मौर्या व हनुमान प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
आनंदनगर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जहां जीएम ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, वहीं स्थानीय स्तर पर उठाई गई पांच बड़ी मांगों ने क्षेत्र की रेलवे जरूरतों को भी सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि जीएम के आश्वासन के बाद दुकानदारों के पुनर्वास, ओवरब्रिज और नई ट्रेन सेवाओं से जुड़ी मांगों पर रेलवे कब तक ठोस कदम उठाता है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।