Maharajganj News : 100 से ज्यादा मरीज इंतजार में, डॉक्टरों ने भी CT Scan लिखना किया बंद! आखिर कब ठीक होगी मशीन?

    14-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिला अस्पताल में खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन के कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते सोमवार से बंद मशीन गुरुवार तक भी दुरुस्त नहीं हो सकी, जिसके चलते जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को बिना स्कैन कराए वापस लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीज निजी सेंटरों पर महंगे दर पर जांच करवा रहे हैं।


जिला अस्पताल में 100 से अधिक सीटी स्कैन के जांच आवेदन लंबित है। अब तो जिला अस्पताल के चिकित्सक सीटी स्कैन जांच भी लिखना बंद कर दिए है। वहीं अस्पताल प्रशासन का दवा है कि उपकरण आते ही सोमवार से मशीन को शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी उपकरण का लोकेशन ट्रैक भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सोमवार से मशीन को शुरु करना चुनौती होगी।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पिक्चर ट्यूब खराब होते ही संबंधित कंपनी सिंगापुर से मंगवाने के लिए भेज दिया गया। वहीं संबंधित वार्ड से बाहर कर्मचारियों ने एक पोस्टर लगाया है कि मशीन खराब है। स्कैन जांच नहीं हो पा रहा है। मशीन ठीक होने के बाद सूचना दी जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।