महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर दहेज की मांग को लेकर महिला के साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक प्रताड़ना करने के आरोप हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना निचलौल में दर्ज मु0अ0सं0 111/2026 में धारा 80(2), 85, 238(B), 352 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज पुत्र इस्लाम (23 वर्ष), गुलशन पुत्री इस्लाम (25 वर्ष) और शाहजहां पत्नी फिरोज (32 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मतरा धमऊर, थाना निचलौल के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, दहेज से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।