Maharajganj News : जिस कैमरे से होनी थी बॉर्डर की निगरानी, वही महीनों से बंद! सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

    14-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज।
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए निगरानी कैमरे ही अगर लंबे समय से बंद पड़े रहें तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के बॉर्डर रोड से सामने आया है, जहां सड़क पर लगा निगरानी कैमरा कई महीनों से बंद पड़ा है।

बताया जा रहा है कि कैमरे को दुरुस्त कराने के लिए कोल्हुई पुलिस को निर्देशित भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कैमरा ठीक नहीं कराया जा सका है। बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण यहां निगरानी कैमरों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कैमरे को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाना चाहिए, ताकि बॉर्डर रोड से गुजरने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। लोगों का सवाल है कि जब कैमरा ठीक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं, तो आखिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी महीनों से बंद पड़े इस कैमरे को कब तक चालू कराते हैं और सीमावर्ती क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था को फिर से प्रभावी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।