महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के पास यूरिया तस्करी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तस्कर बाइक पर तीन बोरी यूरिया लेकर जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों की सक्रियता देखकर तस्कर ने रास्ते में ही यूरिया की तीन बोरियां छोड़ दीं और बाइक लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसकी बाइक पकड़ ली, लेकिन तस्कर मौका पाकर खेतों के रास्ते फरार होने में सफल रहा।
ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई बाइक और बरामद तीन बोरी यूरिया को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस तस्कर की पहचान और बाइक के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यूरिया तस्करी को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों के सक्रिय होने से सवाल भी उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस बरामद बाइक और यूरिया के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।