Maharajganj News : त्योहार से पहले महंगाई का बड़ा झटका! रसोई के इन सामानों ने बिगाड़ा पूरा बजट

    15-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई ने घरों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीनी, चना दाल, सरसों तेल, लहसुन और छुहारे के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। त्योहारों पर अतिरिक्त खरीदारी के बीच जरूरी सामान की बढ़ती कीमतें घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं।

त्योहार से लेकर आम दिनों में लोग सरसों तेल, चना दाल, छुहारा, लहसुन का इस्तेमाल अधिक करते हैं। जुलाई माह में चाइनीज छुहारा 240 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा था लेकिन आज की तारीख में ये 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। 190 रुपये में मिलने वाला सरसों का तेल आज की तारीख में 195 रुपये प्रतिलीटर की दर से बिक रहा है।


चना के दाल का दाम भी अगस्त में 10 रुपये तक बढ़ा है। जुलाई में 75 रुपये प्रतिकिलो मिलने वाली चना दाल अगस्त में 85 रुपये मिल प्रतिकिलो की दर से बिक रही है। लहसुन भी 140 से बढ़कर 160 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।

अजीत कुमार का कहना है कि वह महीने भर का राशन एक साथ खरीदते हैं, लेकिन जरूरी सामान की कीमत बढ़ने से अब पहले से अधिक बजट रखना पड़ रहा है। वहीं रजत शर्मा के मुताबिक दाल, चीनी समेत कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से महीने का हिसाब बिगड़ रहा है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।