Maharajganj News : सिसवा में व्यापारियों ने भरी हुंकार! लखनऊ में 3 सितंबर को जुटेगा व्यापारी महाकुंभ

    15-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई सिसवा बाजार की बैठक शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को सम्पन्न हुई। इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और संगठन की मजबूती, अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


बैठक में आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ लखनऊ चलो कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और 3 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर व्यापारी एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में नगर अध्यक्ष शिब्बू खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद आलम, नवीन मद्धेशिया, अभिनाश मद्धेशिया, दीपक जायसवाल, संतराज विश्वकर्मा, मनीष रौनियार, अम्बुज शर्मा, संदीप मल्ल, प्रमोद कुमार एवं इरफान अंसारी रजाउल अंसारी सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।