Maharajganj News : सिसवा में देशभक्ति का दिखा जुनून, व्यापार मंडल ने तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

    15-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर इकाई सिसवा बाजार के पदाधिकारियों ने चिरैयाकोट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम हमारा पेट्रोल पंप परिसर में ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित व्यापारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की ओर से नगरवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सिब्बू खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद आलम, नवीन मद्धेशिया, अभिनाश मद्धेशिया, दीपक जायसवाल, संतराज विश्वकर्मा, मनीष रौनियार, अम्बुज शर्मा, संदीप मल्ल, प्रमोद कुमार, इरफान अंसारी, रजाउल अंसारी, धीरज जायसवाल एवं बनारसी गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।