Maharajganj News : कुछ पल की मस्ती बनी जिंदगी की आखिरी घड़ी, रोहिन नदी में डूबे दो युवक

    16-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार को नहाते समय रोहिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 16 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष परसामलिक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। थाना स्थानीय के गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।


मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान प्रिंस वर्मा पुत्र विनय वर्मा, निवासी महुअवा, उम्र करीब 20 वर्ष तथा मोनू साहनी पुत्र पवन साहनी, निवासी महुअवा, उम्र करीब 14 वर्ष के रूप में की।

घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।