फरेंदा। क्षेत्र के जंगलजाेगिया बारी में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन आरोपियों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। नाबालिग के शोर मचाने पर घर में रखी नकदी व सामान लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार को वह देवरानी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई थी। उस रात घर पर केवल नाबालिग बेटा व बेटी थे। इसी दौरान रात में करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस गया।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी भैंस बेचकर घर में रखे गए 1.24 लाख रुपये नकद और आभूषण लेकर भागने लगे। इसी दौरान नाबालिग बेटी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि चोरों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश की।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।