भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर अश्लील पत्र भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का ही अशोक प्रजापति बीते 10 अगस्त से उसकी घर की छत पर बार-बार अश्लील पत्र फेंक रहा है। पत्रों में आपत्तिजनक बातें लिखी होने का आरोप है।
पीड़िता के मुताबिक उसके पति बाहर रहते हैं, जबकि घर में वृद्ध सास और विकलांग ससुर हैं। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर युवक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
मामले की शिकायत मिलने पर घुघली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ सूरज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।