महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय पिपरा सोहट में आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में विद्यालय परिसर में कथित तौर पर आपत्तिजनक भोजपुरी गाना बजता सुनाई दे रहा है। हालांकि, आपन महराजगंज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान कथित रूप से भोजपुरी का आपत्तिजनक गाना बजाया गया। कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।