Maharajganj News : फिसलन भरी सड़क और गड्ढा बना हादसे की वजह, धड़ाम से नीचे गिरा वाहन

    17-Aug-2026   
Total Views |

शिकारपुर। शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर सोमवार सुबह हल्की बारिश के दौरान एक फोर व्हीलर अचानक सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था और चालक सुरक्षित बाहर निकल आया।

बताया जा रहा है कि फोर व्हीलर बल्लों की ओर से शिकारपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक गड्ढे में चला गया। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। चालक सुरक्षित वाहन से बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन बल्लों के कोटेदार का बताया जा रहा है और उसे उनका पुत्र चला रहा था। चालक किसी कार्य से कहीं जा रहा था। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और गड्ढे के चलते यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।