Maharajganj News : तीन मासूमों बच्चों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिले विधायक प्रेम सागर पटेल, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

    17-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार। निर्माणाधीन सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद 16वें दिन ब्रह्मभोज पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम सागर पटेल पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

विधायक प्रेम सागर पटेल ने मरण कंडिका घाट एवं मृतक बच्चों के परिजनों के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवारों से इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


इस दौरान मृतक तीनों बच्चों के परिजनों रामलखन रावत, बीरेन्द्र रौनियार एवं रमेश यादव ने विधायक प्रेम सागर पटेल के समक्ष अपनी पीड़ा रखी और मामले में इंसाफ दिलाने की अपील की। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर तहसीलदार निचलौल अमित सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


वहीं नगर के शिब्बू खान, अश्वनी रौनियार, अभिनाश मद्धेशिया, हरिलाल सोनी, बनारसी गुप्ता, दीपक जायसवाल, रोशन मद्धेशिया, मदन राजभर, मोहन रौनियार, आशीष सिंह, जितेंद्र सोनी सहित अन्य लोगों ने भी उपस्थित होकर शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।