Maharajganj News : आज सुबह सात बजे से बिजली कटौती, 15 वार्ड समेत 300 गांव होंगे प्रभावित

    18-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज
। 132 केवी बैकुंठपुर विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह मेंटिनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान शहर के 15 वार्डों के साथ करीब 300 गांवों में बिजली गुल रहेगी।

मेंटिनेंस कार्य के दौरान 33 केवी आनंदनगर, हरपुर तिवारी, धनेवा-धनेई और बैकुंठपुर के सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। विभाग की ओर से निर्धारित समय में कार्य पूरा करने की तैयारी की गई है।


अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज राकेश मोहन ने बताया कि उपकेंद्र पर आवश्यक मेंटिनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कार्य पूरा होते ही निर्धारित समय के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।