Maharajganj News : अब रात में जगमगाएगा महुअवा ढाला चौराहा, 10 लाख से बदलने वाली है तस्वीर

    18-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। नगर पालिका परिषद के विस्तारीकरण के बाद अब महुअवा ढाला चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण की कवायद तेज हो गई है। चौराहे पर जल्द ही हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी, जिससे रात में आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सकेगी। हाईमास्ट लगने से राहगीरों वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होने की उम्मीद है।

यह कार्य मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। योजना के तहत चौराहे पर हाईमास्ट लगाने के साथ ही प्रकाश की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लंबे समय से महुअवा ढाला चौराहे पर रात में पर्याप्त रोशनी की जरूरत महसूस की जा रही थी।


इसी क्रम में महुअवा ढाला चौराहे को भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था से जोड़ने की पहल की गई है। महुअवा ढाला चौराहा प्रमुख मार्गों से जुड़ा होने के कारण यहां दिन-रात लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हाईमास्ट लाइट लगने के बाद चौराहे और आसपास के इलाके में रोशनी बढ़ने के साथ राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे रात के समय यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।