महराजगंज। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों की गैरहाजिरी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। उपस्थिति की जांच में नौ अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुआयना किया था। इसके बाद एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के साथ समाधान दिवस में आए शिकायती पत्रों पर एक के बाद एक जनसुनवाई कर रहे थे। पुलिस से जुड़े मामले सामने आने पर समाधान दिवस में सदर तहसील क्षेत्र के एक भी थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं थे।
उनके प्रतिनिधि के रूप में उप निरीक्षक आए थे।इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताया। उपस्थिति पंजिका पर उपस्थित नामित अधिकारी को छोड़ किसी भी अधिकारी के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर पर रोक लगा दिया। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना किसी पूर्व सूचना के नौ अधिकारी अनुपस्थित मिले। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषकजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।