Maharajganj News : रात में और खतरनाक हो जाता है सफर, झाड़ियों में छिपी इस सड़क की पहचान

    18-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज
। सीमावर्ती क्षेत्र का महत्वपूर्ण निचलौल-झूलनीपुर मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों और खरपतवार ने मार्ग की चौड़ाई इतनी कम कर दी है कि कई जगह यह पगडंडी जैसा नजर आने लगा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

यह मार्ग सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन सड़क के किनारे उगी झाड़ियां कई स्थानों पर मुख्य सड़क तक फैल गई हैं, जिससे वाहनों के निकलने के लिए सीमित जगह बची है।

झाड़ियों में छिप गई सड़क की सफेद पट्टियां

घनी झाड़ियों के कारण सड़क पर बनी सफेद पट्टियां भी कई जगह दिखाई नहीं दे रही हैं। रात के समय वाहन चालकों को सड़क की सीमा का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते झाड़ियों की कटाई और सड़क किनारे सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।



सावन में बढ़ी परेशानी, हजारों श्रद्धालु करते हैं सफर

निचलौल-झूलनीपुर मार्ग का महत्व सावन के महीने में और बढ़ जाता है। इसी मार्ग से श्रद्धालु प्रसिद्ध इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर, जिसे मिनी बाबा धाम के नाम से भी जाना जाता है, पहुंचते हैं। सावन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु निचलौल और आसपास के क्षेत्रों से इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

सड़क संकरी होने के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में भी परेशानी होती है। इससे कई बार यातायात बाधित होने की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों ने की सफाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई कराने और सड़क की साफ-सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से आवागमन सुगम होगा और संभावित दुर्घटनाओं को भी टाला जा सकेगा।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।