सिसवा बाजार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को समाजहित में लगाने का आह्वान किया।
सिसवा बाजार स्थित विराज रिसोर्ट में सोमवार को आरएसएस की सात चरणों वाली कार्यक्रम श्रृंखला के छठे चरण के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौरव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए।
मुख्य वक्ता रमेश ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ऊर्जा होती है। युवाओं में विचार, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होगी तो समाज और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने युवाओं के बीच नई ऊर्जा और नई दिशा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन जीवेश मिश्रा ने किया। इस दौरान विभाग प्रचारक सिद्धार्थनगर राजीव नयन,सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय, सह जिला प्रचारक रोहित ,सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत जी,जिला कार्यवाह शिव चरण वर्मा,कार्यक्रम सह संयोजक रंजीत जी,नगर विस्तारक श्रवण, नगर कार्यवाह अमित पुरी तथा नगर कार्यकारिणी के अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ज्योतिष मणि त्रिपाठी, ई. नीरज तिवारी, शशिकला सिंह, कृष्णमुरारी सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, भगवान दास, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, योगेश जायसवाल, आशुतोष भालोटिया, ओ. ए. जोसफ और नमित भालोटिया सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति तथा शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।