Maharajganj News : स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बाइक सवार तक परेशान, गंदे पानी में डूबे गड्ढे, कब होगा समाधान?

    18-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिन्दुरिया-झनझनपुर मार्ग पर सिन्दुरिया चौराहे से करीब 300 मीटर पश्चिम गल्ले की दुकान के सामने भारी जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क का बड़ा हिस्सा गंदे पानी में डूबा होने से स्कूली बच्चों, पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क किनारे की मिट्टी भी कीचड़ में तब्दील हो गई है। वहीं पानी भरने के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। लम्बे समय तक पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।


समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने भी सड़क की इतनी बुरी हालत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर हम एक प्रतिमंडल के साथ इसकी शिकायत करने की बात कही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।