Maharajganj News : आधी रात घर में घुसा युवक... फिर 13 साल की किशोरी के साथ जो हुआ, मच गया हड़कंप

    18-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। किशोरी की देखरेख कर रही महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के मुताबिक , 15 अगस्त की देर रात महिला अपनी 13 वर्षीय भांजी के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा।


किशोरी और महिला के विरोध करने तथा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि जाते समय उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी राजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।