Maharajganj News : मीराबाई नगर में तीन मासूमों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, अमृत सरोवर पर गूंजा शांति पाठ

    18-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार।
सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर, पोखरा टोला में निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से जान गंवाने वाले तीन मासूम बच्चों कृष्णा रौनियार, नीतीश यादव और रोहन की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नगर के लोगों ने तीन बच्चों की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए। सभी लोग खड़े होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा धार्मिक परंपरा के अनुसार प्रार्थना शांति पाठ किया गया दिवंगत मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों का ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।


इस दौरान तीन मृतक बच्चों के परिजन रामलखन रावत, बीरेन्द्र रौनियार एवं रमेश यादव सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित जायसवाल अंजन, बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ आशीष सिंह, रोशन मद्धेशिया, धर्मनाथ खरवार, मनोनीत सभासद राकेश दुबे, सभासद अश्वनी रौनियार, राजन विश्वकर्मा, मदन राजभर सहित मृतक परिवारों के परिजन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।