कोल्हुई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नौतनवां और फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की तिमाही समीक्षा बैठक मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को कोल्हुई स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सरवर खान ने की।
बैठक में दोनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला अध्यक्ष सरवर खान ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए आगामी चुनावों को लेकर स्पष्ट रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्र में पार्टी के विस्तार और जनता के बीच संगठन की पहुंच को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में आगामी 20 सितंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई। जनसभा को सफल बनाने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया।
बैठक में साफ संदेश दिया गया कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
नौतनवां और फरेंदा विधानसभा की संयुक्त समीक्षा बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।