Bollywood News : एक्शन सीन बना मुसीबत! शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन घायल, घुटने की होगी सर्जरी

    19-Aug-2026   
Total Views |

Bollywood News :
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म के एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि हादसा फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों में हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, चोट लगने के बाद कार्तिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें घुटने की सर्जरी कराने और कुछ समय आराम करने की सलाह दी है। कार्तिक फिल्म में कई एक्शन सीन्स के लिए लंबे समय से विशेष ट्रेनिंग भी ले रहे थे।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कार्तिक फिलहाल फोर्टिस रहेजा अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सर्जरी के बाद उन्हें कुछ दिनों तक आराम करना होगा, जिसके बाद वह दोबारा काम शुरू कर सकेंगे।


कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। कार्तिक और कबीर इससे पहले 'चंदू चैंपियन' में साथ काम कर चुके हैं। नई फिल्म में भी अभिनेता का एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिलने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी और रिकवरी के बाद कार्तिक आर्यन निर्देशक अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में श्रीलीला उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं और इसका संगीत प्रीतम तैयार कर रहे हैं।

इसके अलावा कार्तिक के पास 'नागजिला' भी है, जिसे मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित कर रहे हैं और करण जौहर इसके निर्माता हैं। फिल्म में फैंटेसी, कॉमेडी और एडवेंचर का मिश्रण देखने को मिलेगा। वहीं 'कैप्टन इंडिया' में वह एक देशभक्त पायलट की भूमिका में नजर आएंगे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।